नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। शाम में छींटे पड़ सकते हैं।”
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath