Monday , 6 May 2024

Home » भारत » दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान साफ

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान साफ

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “सुबह आसमान साफ रहा। केवल हल्का कोहरा था।”

मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान साफ Reviewed by on . नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय Rating:
scroll to top