दिल्ली में शुक्रवार सुबह बारिश

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार को भी कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। शुक्रवार सुबह तक यहां कम से कम 30.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “पिछले पांच सालों में यह पहली बार है, जब 27 जनवरी को दिल्ली में बारिश हुई है।”

यहां शुक्रवार सुबह बदली रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, “आसमान में दिनभर बदली रहेगी। पूर्वाह्न् हल्की बारिश की संभावना है।”

मौसम विभाग के अनुसार, पालम में 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड में 31.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

आया नगर में 33.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सफदरजंग में 30.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रिज क्षेत्र में सबसे अधिक 36.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जलभराव के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या देखी गई।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।

यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 16 डिग्री अधिक दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493