दिल्ली में सड़क हादसे में 3 की मौत

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार तड़के तीन बजे धौला कुआं इलाके में रोड डिवाइडर से एक मोटरसाइकिल टकरा गई, जिसमें तीन की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि नाारायणा इलाके से फिल्म देखने के बाद तीन दोस्त मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल मुड़ने के दौरान रोड डिवाइडर से जा टकराई।

तीनों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी पहचान वेल्लाई स्वामी (36), एम. सेंथिल (26) और सुरेश (27) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493