दिल्ली में सम-विषम नंबर योजना आज से लागू

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई सम-विषम नंबर योजना शुक्रवार से लागू हो गई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सम-विषम नंबर प्लेट के आधार पर सड़कों पर कारों के उतरने से कम ट्रैफिक होने को देखते हुए योजना के सफल होने की उम्मीद जताई है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “हेलो दिल्ली! सम-विषम योजना के लिए तैयार हो? हम कामयाब होंगे।”

नियम के मुताबिक, सम-विषम नंबर के आधार पर ही कारों को सड़कों पर चलने की मंजूरी होगी।

इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493