नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार सुबह सर्दभरी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पूवार्नुमान के विपरीत, राष्ट्रीय राजधानी में दृश्यता में सुधार हुआ। पालम और सफदरजंग में दृश्यता 400 मीटर रही, जबकि शुक्रवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता कुछ घंटों तक शून्य रही थी।
शनिवार को कोहरा कम होने के बावजूद करीब 10 ट्रेनें चार से छह घंटे की देरी से चल रही हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सामान्य से एक डिग्री कम न्यूनतम तापमान के साथ सुबह में कोहरा छाया रहा। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन सूर्यास्त के बाद धुंध या कोहरा छा जाएगा।”
अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य से दो डिग्री अधिक रहने के साथ 21.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 21 जनवरी तक अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के बीच तब तक बना रहेगा, जब हल्की बारिश होने के आसार हैं।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज हुआ। शनविार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हुई।
वायु गुणवत्ता और मौसम पूवार्नुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता 369 पर दर्ज हुई।
dharmpath.com dharmpath