दिल्ली में सर्द, धुंधभरी सुबह, वायु गुणवत्ता ‘खराब’

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सर्द और धुंधभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम अनुमान प्रणाली के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सकल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 पर पहुंच गया। शहर की समग्र वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कोहरे के कारण रविवार सुबह राजधानी की ओर जाने वाली कम से कम 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ, जबकि दृश्यता 400 मीटर रही।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493