नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह सर्द और धुंधभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से एक डिग्री ऊपर है।
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ स्थिति बेहतर हो गई।
मंगलवार को हुई बूंदाबांदी होने के कारण हवा में ठंडक महसूस की गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई स्थानों पर गुरुवार सुबह तक घना कोहरा छाने की संभावना है।”
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath