दिल्ली में सर्द सुबह, छाएगी आंशिक बदली

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह सर्द रही। यहां का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दोपहर के बाद से आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 93 फीसदी दर्ज की गई।

समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 8.30 बजे 156 (मध्यम श्रेणी) में दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान औसत से पांच नीचे नौ डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री नीचे 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493