दिल्ली में सर्द सुबह, बदली छाई

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह सर्द रही और बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, “आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री कम 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493