दिल्ली में सर्द सुबह, बदली छाई

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह सर्द और बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री नीचे है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान पर बदली छाई रह सकती है और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।”

पिछले 24 घंटों में शहर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 89 फीसदी दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री नीचे 22.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री नीचे 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493