दिल्ली में सर्द सुबह, 18 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धूप के साथ ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 18 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई जबकि 30 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और छह के समय में फेरबदल किया गया है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 95 फीसदी रहा जबकि दृश्यता 600 मीटर रही।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।”

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493