नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह सर्द रही और कोहरा भी छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा, “दिन में कुछ इलाकों में आसमान साफ रहने, जबकि कुछ में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।”
यहां सुबह 8.30 बजे दृश्यता 400 मीटर रही, जबकि आद्र्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath