नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह सर्द रही। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।
अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “रविवार सुबह सर्द सुबह रही। आसमान साफ रहेगा लेकिन ठंड रहेगी।”
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 73 फीसदी रही और दृश्यता 2,000 मीटर रही।
वहीं, शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
dharmpath.com dharmpath