नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में 12-13 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय साहित्य समारोह ‘साहित्य आज तक’ के पहले संस्करण में लेखक-गीतकार जावेद अख्तर, दिग्गज फिल्म अभिनेता अनुपम खेर व फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप जैसे सितारे हिस्सा लेंगे।
इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स में आयोजित होने वाले समारोह में कुमार विश्वास, प्रसून जोशी, पीयूष पांडे, चेतन भगत, हंस राज हंस, मनोज तिवारी, स्वानंद किरकिरे तथा कपिल सिब्बल हिस्सा लेंगे। समारोह में प्रवेश पंजीकरण के आधार पर होगा।
इस समारोह में न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक पेश किए जाएंगे, बल्कि नवोदित लेखकों को अपनी पटकथा लोगों को सुनाने का मौका देने का भी वादा किया गया है।
dharmpath.com dharmpath