बासेल, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के टेनिस स्टार जुआन मार्टिन डेल पोटरो ने यहां जारी स्विस इंडोर्स ओपन (बासेल ओपन) के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा।
वाइल्डकार्ड के जरिए टूर्नामेंट मं प्रवेश पाने वाले पोटरो ने प्री-क्वार्टर फाइनल में बेल्जियमके डेविड गाफिन को 7-5, 6-3 से हराया। पोटरो रियो में आयोजित ओलम्पिक खेलों के फाइनल में पहुंचे थे। इसके अलावा वह अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी जगह बनाने में सफल रहे थे।
निशिकोरी के खिलाफ पोटरो का रिकार्ड काफी अच्छा है। इन दोनों के बीच अब तक चार मैच हुए हैं और सभी में पोटरो ने जीत हासिल की है। 2012 के लंदन ओलम्पिक के बाद से दोनों का सामना नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath