काहिरा, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वृत्तचित्र ‘डॉटर्स ऑफ मदर इंडिया’ ने यहां छठे सीएएम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वृत्तचित्र फिल्म श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हासिल किया।
कार्यक्रम संस्कृति, मीडिया और कला के लिए अरबी मिस्र समाज (सीएमए) द्वारा आयोजित किया गया था।
विभा बक्शी द्वारा निर्देशित फिल्म वर्ष 2012 के निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड को कैमरे में उतारा गया है।
सीएएम इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 8-13 अक्टूबर तक आयोजित हुआ।
इसके जरिए प्रत्येक वर्ष सिनेमा को बढ़ावा दिया जाता है, क्योंकि इसमें अज्ञानता, गरीबी और आतंकवाद का मुकाबला करने की ताकत है।
इस साल लघु उपन्यास, वृत्तचित्र और एनीमेशन जैसी तीन श्रेणियों में 33 देशों से 92 फिल्में दिखाई गईं।
फिल्मोत्सव में भारत 12 प्रविष्टियों के साथ सम्मानित अतिथि रहा।
dharmpath.com dharmpath