दिल्ली में सिनेपोलिस का मल्टीप्लेक्स शुरू

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। विश्व के चौथे सबसे बड़े सिनेमा हॉल नेटवर्क सिनेपोलिस इंडिया ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ किया। आरामदायक 659 सीटों के साथ यह नया प्रतिष्ठित मल्टीप्लेक्स सिनेपोलिस डिजाइन आईडी के साथ पहला मल्टीप्लेक्स है जो एडवांस 3डी टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

इस मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन सिनेपोलिस इंडिया के अधिकारियों के साथ हाउसफुल 3 के सितारों द्वारा बुधवार को किया गया।

इस अवसर पर सिनेपोलिस इंडिया के प्रबंध निदेशक जेवियर सोटोमायर ने कहा, “दिल्ली के दर्शकों को सिनेमा देखने का विशिष्ट अनुभव उपलब्ध कराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट टेक्नोलॉजी वाले पहले मल्टीप्लेक्स की शुरुआत की गई है। हम 2017 तक 160 और स्क्रीन खोलने के लिए प्रयत्नशील हैं।”

यह सबसे आकर्षक और एडवांस 3डी अनुभव को शामिल करने वाला दिल्ली का एकमात्र सिनेमा है। विशेष रूप से डिजाइन की गई आरामदायक कुर्सियां और कॉफी शॉप इस मल्टीप्लेक्स को फिल्म देखने वालों के लिए खास बना देता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493