दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय में आग, कांस्टेबल की मौत

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दिल्ली स्थित मुख्यालय में शुक्रवार देर रात आग लग गई, जिसमें एक मुख्य कांस्टेबल की जान चली गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, “आग शुक्रवार देर रात 1.40 बजे लगी, जिस पर शनिवार तड़के तीन बजे काबू पाया जा सका।”

उन्होंने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों को बाद में सीआरपीएफ के मुख्य कांस्टेबल लिंगम गौड़ा का शव रिकॉर्ड कक्ष के कंप्यूटर मेज के नीचे मिला।

अधिकारी अभी तक अग्निकांड के सटीक कारणों का पता नहीं लगा पाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493