नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश हो सकती है।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 82 से 83 प्रतिशत दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटों के दौरान लोधी रोड और पालम इलाकों में 0.8 मिलीमीटर, रिज इलाके में 0.4 मिलीमीटर और सफदरजंग में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दृश्यता 2,000 मीटर दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath