नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। शाम या रात में बारिश होने के आसार हैं।”
आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 51 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath