नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “सुबह हल्की धुंध के साथ आंशिक बदली रही। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।”
अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 86 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath