नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी।”
अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 71 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath