नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है। हालांकि, दिन में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 85 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath