नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह बदली छाई रही। सुबह हालांकि धूप से राहत रही, पर न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बदली छाए रहने तथा धूलभरी आंधी चलने का अनुमान जताया है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक बदली छा सकती है। धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।”
राष्ट्रीय राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 43 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath