नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली रही। यहां न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बिजली कड़क सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह आंशिक बदली छाई रही। दिन में बिजली कड़कने के आसार हैं।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath