नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “बिजली कड़कने की संभावनाएं हैं।”
आईएमडी के मुताबिक, “अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई।”
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath