दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई, 10 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह सर्द रही और आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह सर्द रही और आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी।”

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण 10 ट्रेनें रद्द हो गई, 22 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और तीन के समय में फेरबदल किया गया है।

अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना थी।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493