नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनमत तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह हल्के कोहरे के साथ दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी।”
अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 76 फीसदी दर्ज किया गया।
राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath