नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और बारिश व आंधी की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 60 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath