दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूवार्नुमान व अनुसंधान प्रणाली (एसएएफएआर) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता सोमवार को सामान्य रही।

भारतीन मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी।

अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 47 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493