दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक बदली छाई रहने के साथ दिन में हल्की बारिश होने या बौछारें पड़ने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 79 फीसदी दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभान के मुताबिक, हालांकि सोमवार को दिल्ली में बदली छाई रही लेकिन कुछ ही स्थानों पर बारिश हुई। सप्ताहभर इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है।

वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493