नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।”
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 76 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath