दिल्ली में सुबह आसमान साफ

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 82 फीसदी रहा और शहर की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का समग्र गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 118 दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ” दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।”

दिल्ली आने वाली कम से कम 20 ट्रेनें दो से छह घंटों की देरी से पहुंची।

वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493