नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आसमान साफ होने की वजह से दृश्यता में सुधार दर्ज किया गया। यहां दृश्यता 700 मीटर से बढ़कर 1,000 मीटर दर्ज की गई।
वहीं, वातावरण में आद्र्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में हवा की रफ्तार सामान्य रही। हालांकि आसमान साफ होने की वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट का अनुमान है।”
यहां दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath