नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार सुबह धुंध हो सकता है।”
अधिकारी ने बताया कि यहां दिन का तापमान अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 88 फीसदी दर्ज की गई है।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधितकम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
dharmpath.com dharmpath