दिल्ली में सुबह आसमान साफ

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह आसमान साफ रहा। बारिश के आसार नहीं हैं।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493