नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आसमान साफ रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आसमान साफ रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दोपहर और शाम तक आसमान साफ रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे दृश्यता 12,00 मीटर दर्ज की गई, जबकि आद्र्रता का स्तर 77 फीसदी दर्ज हुआ।
उत्तरी रेलवे के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से 18 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 16 तय समय से देरी से चल रही हैं।
अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath