नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिनभर आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।”
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 72 फीसदी दर्ज किया गया, दृश्यता 12,00 मीटर दर्ज की गई।
राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath