दिल्ली में सुबह उमस

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह तेज धूप और उमस रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि, विभाग ने आज आंशिक बदली छाई रहने का भी अनुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज पूरे दिन आंशिक बदली छाई रहेगी। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।”

आज दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 267.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493