दिल्ली में सुबह कड़कड़ाती ठंड, वायु गुणवत्ता ‘बेहद गंभीर’

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह कड़कड़ाती ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 91 फीसदी दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा, “शहर के अधिकांश इलाकों में सुबह दृश्यता 800 मीटर रही।”

पालम इलाके में दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पाई गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “शहर के ज्यादातर हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं कुछ स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिला। कई स्थानों पर शीतलहर के साथ आसमान साफ रहेगा।”

दिन में धुंध और कोहरा छाया रहेगा।

वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493