दिल्ली में सुबह कड़ाके की ठंड, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह कड़ाके की ठंड रही। यहां का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत तापमान से एक डिग्री नीचे है।

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह कड़ाके की ठंड रही। यहां का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत तापमान से एक डिग्री नीचे है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण अब भी बेहद ‘गंभीर’ स्तर पर है।

अधिकारियों ने बताया, “दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा रहा, दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिसके बाद धुंध छाने के आसार हैं।”

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी रहा।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूवार्नुमान प्रणाली के मुताबिक, प्रदूषण का स्तर ‘बेहद खराब’ से ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गया है। प्रमुख प्रदूषक कणिका तत्व (पीएम) 2.5 और पीएम 10 के साथ सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 492 रहा।

बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री ऊपर 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493