दिल्ली में सुबह कुहासा, 6 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह हल्का कुहासा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का औसत तापमान है।

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्के कुहासे और कोहरे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 91 प्रतिशत और ²श्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक, उत्तरी भारत में हल्के कोहरे के कारण छह ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 26 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री नीचे 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493