दिल्ली में सुबह कोहरा छाया

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “सुबह कोहरा छाए रहने के साथ दिन भर आसमान साफ रहेगा।”

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 55 फीसदी दर्ज हुआ, जबकि दृश्यता 2,000 मीटर रही। आगामी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण एक ट्रेन रद्द कर दी गई है, जबकि छह ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और 17 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493