दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, 9 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह हल्के कोहरे के साथ दिनभर आसमान साफ रहेगा।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 92 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, ²श्यता 1500 मीटर रही।

दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि कोहरे के कारण नौ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि दो के समय में परिवर्तन किया गया है और 35 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493