दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, 10 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तरी भारत के विभिन्न इलाकों में कोहरे के कारण 10 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया, जबकि 20 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और कम से कम पांच ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, “सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 87 फीसदी दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 13.7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493