दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, 17 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। साथ ही कुछ हिस्सों में बाछल भी छाए रहे। वहीं, दृश्यता 700 मीटर रही।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से लगभग 17 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, 24 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि पांच के समय में परिवर्तन किया गया है।

यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम को मध्यम से हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।”

आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 95 फीसदी दर्ज की गई।

वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493