दिल्ली में सुबह कोहरा

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान में दिनभर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

यहां सुबह 8.30 बजे दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई, जबकि आद्र्रता 95 फीसदी रही।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493