दिल्ली में सुबह कोहरा

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह घने कोहरे के साथ ठंड बरकरार रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8.30 बजे दृश्यता 400 मीटर रही।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते 18 रेलगाड़ियां रद्द की गई और 49 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 13 के समय में फेरबदल किया गया है।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ।

जेट एयरवेज ने ट्वीट किया, “दिल्ली, पटना, वाराणसी, चंडीगढ़ और लखनऊ में कोहरे के चलते खराब दृश्यता के कारण हमारी कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं।”

स्पाइजेट से सुबह ट्वीट किया, “दिल्ली में खराब मौसम के कारण, प्रस्थान/आगमन और उनकी महत्वपूर्ण उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान स्थिति को क्रॉस-चेक करें।”

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहेगा।”

अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 18.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493