नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और शहर के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह धूप खिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने दिन में बदली छाने और शाम को बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिनभर आसमान में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी और शाम को बारिश की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath